हाईस्कूल व प्लस टू में 19502 शिक्षकों की नियुक्ति पर ग्रहण, 12 हजार शिक्षकों की जरूरत हाईस्कूलों में - latest news headlines from India

breaking news from India. Find all current news, breaking events from India, news headlines from politics and sports.

Breaking

Post Top Ad

Thursday, April 19, 2018

हाईस्कूल व प्लस टू में 19502 शिक्षकों की नियुक्ति पर ग्रहण, 12 हजार शिक्षकों की जरूरत हाईस्कूलों में

पटना.   हाईस्कूल और प्लस टू स्कूलों में 19502 शिक्षकों की नियुक्ति पर फिलहाल ग्रहण लग गया है। 3.55 लाख नियोजित शिक्षकों को समान काम के बदले समान वेतन मामला सुप्रीम कोर्ट में रहने के कारण फिलहाल नियुक्त प्रक्रिया शुरू नहीं हो पा रही है। 12 जुलाई को सु्प्रीम कोर्ट में इस मामले पर फैसला आने के बाद ही नियुक्त पर विचार हो सकेगा। 5 हजार से अधिक उत्क्रमित उच्च और उच्चतर माध्यमिक स्कूलों में शिक्षकों की काफी कमी है। इस कारण पढ़ाई बाधित हो रही है। हाईस्कूलों में खास कर गणित, अंग्रेजी और विज्ञान के शिक्षकों की काफी कमी है। पिछले वर्ष ही शिक्षा विभाग ने गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, संस्कृत व हिंदी सहित विभिन्न विषयों के शिक्षकों की नियुक्ति के लिए पदवर्ग समिति से स्वीकृति ले ली है। पिछले वर्ष शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की घोषणा के बाद केंद्रीकृत तरीके से बहाली की प्रक्रिया पूरी होनी है। पहले बहाली नियोजन इकाई के माध्यम से होनी थी। विद्यालय शिक्षक चयन आयोग के माध्यम से विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए जिस प्रकार विवि सेवा आयोग का गठन...

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2HbENBP

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages