बुश सीनियर की पत्नी बारबरा का निधन; अमेरिकी राष्ट्रपतियों में सबसे लंबे वक्त तक चली शादी, बेटे भी रहे हैं राष्ट्रपति - latest news headlines from India

breaking news from India. Find all current news, breaking events from India, news headlines from politics and sports.

Breaking

Post Top Ad

Thursday, April 19, 2018

बुश सीनियर की पत्नी बारबरा का निधन; अमेरिकी राष्ट्रपतियों में सबसे लंबे वक्त तक चली शादी, बेटे भी रहे हैं राष्ट्रपति

वॉशिंगटन. अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला बारबरा बुश का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को निधन हो गया। वे 92 साल की थीं। वे इकलौती अमेरिकी महिला थीं, जिन्होंने अपने जीवन में पति और बेटे को अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में देखा। बारबरा अमेरिका के 41वें राष्ट्रपति जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश की पत्नी और 43वें राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश की मां थीं। पिछले कुछ वर्षों से वह फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित थीं। बुश परिवार ने 15 अप्रैल को बयान जारी कर कहा था कि बारबरा बुश की सेहत खराब है और उन्होंने मेडिकल उपचार लेने से इनकार कर दिया है। निधन से पहले बारबरा को कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था।   शादी के 13 साल में दोनों छह बच्चों के माता-पिता बने बारबरा के परिवार में पति, 5 बच्चे, भाई स्कॉट पियर्स, 17 नाती-पोते और 7 पड़पोते- पड़पोतियां हैं। बुश और बारबरा ने 73 साल पहले 1945 में शादी की थी। बारबरा 16 साल की उम्र में क्रिसमस के एक कार्यक्रम के दौरान 17 साल के बुश से मिली थीं। शादी के 13 साल में दोनों छह बच्चों के माता-पिता बने। इनमें जॉर्ज डब्ल्यू बुश, रॉबिन, जेब, नील, मार्विन और डोरोथी बुश...

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2vqT47V

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages